Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सदस्यता अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड में विधायक आवास सबोली में सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के विधायक आवास सबोली में पहुंचने पर सल्ट विधायक महेश जीना, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट भाजपा कार्यकताओं ने फूल माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का कीर्तिमान स्थापित रखने में सहयोग करें। भाजपा के सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा एक संवैधानिक व्यवस्था के तहत हर छह साल में कार्यकर्ताओं का सदस्यता अभियान चलाती है। लोगों में जोश भरकर अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ना ही कार्यकर्ता का लक्ष्य है।