Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

Uttarakhand: भीषण गर्मी के बीच मसूरी में सैलानियों की संख्या बढ़ी, सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

Uttarakhand: देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। 'पहाड़ों की रानी' मसूरी में पर्यटकों की आमद में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है; देश भर से लोग लू और गर्मी से बचने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।

सैलानी बताते हैं कि पहाड़ों की ठंडी हवा और सुहावना मौसम गर्मी में राहत पहुंचाते हैं। कुछ सैलानियों के मुताबिक, गर्मी के मौमस में परिवार के साथ घूमने आने के लिए मसूरी सबसे बेहतर जगह है। रात के वक्त गिरता तापमान सुखद बोध कराता है।

भट्टा फॉल्स जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ है। पर्यटक ठंडे-ठंडे पानी, ताजी हवा और आस-पास के खूबसूरत नजारों का भरपूर आनंद ले रहे हैं। कुछ लोग परिवार के साथ यहां काफी देर तक समय बिता रहे हैं। गर्मियों की तेज धूप से राहत पाने के साथ ही वो प्रकृति की सुंदरता का लुत्फ उठा रहे हैं।

मैदानी इलाकों में लू के जारी रहने की संभावना के चलते आने वाले हफ्तों में मसूरी में और ज्यादा सैलानियों के आने की उम्मीद है। बढ़ते तापमान से राहत पाने की चाह रखने वाले हजारों लोगों के लिए 'पहाड़ों की रानी' लगातार ठंडे मौसम, प्राकृतिक सुंदरता और यादगार अनुभवों के लिए एक बेहतरीन जगह है।