Breaking News

योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिं​ह ने BSP विधायक उमाशंकर सिंह पर IT रेड का किया विरोध     |   राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने PM मोदी का इजरायल की पहली राजकीय यात्रा पर स्वागत किया     |   'अब तक CBI ने नहीं शुरू की जांच', अजित पवार प्लेन क्रैश पर बोले रोहित पवार     |   NCERT की किताब में ज्यूडिशियरी में करप्शन से संबंधित सामग्री का SC ने लिया स्वत: संज्ञान     |   दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में महिला और उसके 3 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या     |  

अल्मोड़ा: सल्ट के सौराल में गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सल्ट क्षेत्र के डभरा सौराल गांव में पिछले कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई थी। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आखिरकार मंगलवार सुबह एक मादा गुलदार कैद हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव में बीते दिनों से गुलदार लगातार आबादी के आसपास मंडरा रहा था। उसकी मौजूदगी से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। गुलदार कई बार आबादी के बेहद नजदीक दिखाई दिया था और उसने कुछ बकरियों को भी अपना शिकार बनाया था। इससे पशुपालकों में खासा डर बना हुआ था। 

बच्चों और महिलाओं को घर से बाहर भेजने में परिजन असहज महसूस कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने स्थिति को देखते हुए संभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए थे। मंगलवार सुबह एक करीब दो वर्षीय मादा गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और आवश्यकतानुसार पिंजरे लगाने की कार्रवाई जारी है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद सौराल गांव में लोगों ने राहत महसूस की है, हालांकि वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील भी की है।