Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के पंतनगर हवाई अड्डे पर एटीएफ मैनेजर पाया गया मृत

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में पंतनगर हवाई अड्डे का एक कर्मचारी मृत पाया गया। पंतनगर हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर आशीष चौसाली एयरपोर्ट परिसर में मृत पाए गया।

रुद्रपुर शहर के एसपी मनोज कात्याल ने कहा, "हमें उधम सिंह नगर में एक हवाई अड्डे के कर्मचारी की मौत की सूचना मिली। हमने शव को पोर्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हमने घटनास्थल का दौरा किया है और हमारे जिले की फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल का दौरा किया है और सभी सबूत एकत्र किए हैं। हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं और मृतक के रिश्तेदारों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हमने उसका फोन ले लिया है और आगे की जानकारी के लिए उस पर नजर रख रहे हैं।''