उत्तराखंड में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस में सुधार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सरकार की तरफ से एम्स ऋषिकेश में हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सर्विस शुरू होने जा रही है। इस एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को करेंगे।
इस पहल के तहत दूरदराज के इलाकों से घायल मरीजों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर इलाज मिल सके।
राज्य सरकार ने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए एम्स ऋषिकेश और विमानन अधिकारियों के साथ साझेदारी की है। अकसर इन इलाकों में सड़क खराब होने की वजह से लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सर्विस में क्रिटिकल मरीज के इलाज के लिए ट्रेंड मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा।
एम्स ऋषिकेश आज से हेलीकॉप्टर एंबुलेंस सेवा शुरू करेगा
You may also like
अंकिता भंडारी की निजी WhatsApp चैट सार्वजनिक करने पर विनोद आर्य और वकील के खिलाफ जीरो FIR दर्ज.
मुख्यमंत्री धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र.
उत्तराखंड की 5.23 लाख महिलाओं को मिलेगा 20 हजार रुपये का लाभ, दिसंबर में शुरू होगी बैणी-भुली योजना.
आंगनबाड़ी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट.