Breaking News

भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |   पीयूष गोयल बोले - भविष्य को देखते हुए अमेरिका के साथ ट्रेड डील हुई     |   मुंबई: RSS के इवेंट में एक्टर सलमान खान हुए शामिल     |   दक्षिण चीन सागर में चीन की ताकत का प्रदर्शन, विवादित इलाके में नौसेना और वायुसेना की संयुक्त गश्त     |   'भारत-मलेशिया के रिश्तों में काफी मजबूती है', कुआलालंपुर में बोले पीएम मोदी     |  

Uttarakhand: देहरादून में मानसून पूर्व बारिश, कहीं खुशी-कहीं गम

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मानसून पूर्व बारिश ने बेशक लोगों को राहत पहुंचाई है, लेकिन इससे एयर कंडीशनर और एयर कूलर बेचने वालों को तगड़ा झटका लगा है। कई दुकानदारों की शिकायत है कि तापमान गिरने से उन्हें नुकसान हो रहा है। इस वजह से बिक्री में भारी कमी आई है। एसी और एयर कूलर की कम बिक्री का असर कारोबार से जुड़े ट्रांसपोर्टरों और तकनीकी जानकारों पर भी पड़ा है।

एसी और कूलर कारोबारियों को मौसम से शिकायत है, लेकिन मौसम विभाग को नहीं। विभाग का कहना है कि मौसम काफी हद तक पर्यावरण के अनुकूल है। राज्य में कहीं से भी भीषण गर्मी या जंगल में आग लगने की खबर नहीं आई है। मानसून पूर्व बारिश पर्यावरणविदों और आम लोगों को राहत पहुंचा रही है, लेकिन दुकानों में रखे एसी और कूलरों को अब अगले सीजन तक खरीदारों का इंतजार करना पड़ेगा।