Breaking News

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, दक्षिणी इलाकों पर 18 हजार से ज्यादा बम गिराए     |   ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू     |   पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |  

कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर हाईवे का 70 मीटर हिस्सा ध्वस्त

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से ताला में कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे का 70 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया जबकि तीन सौ मीटर हिस्से में सड़क वाहनों के चलने लायक नहीं रह गई है। हाईवे ध्वस्त होने से जहां 10 गांवों का तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है वहीं ग्रामीणों को अब गंतव्य तक जाने के लिए आठ किमी पैदल चलना पड़ेगा।

क्षेत्र में बीते चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन व्यापक प्रभावित हो चुका है। आकाशकामिनी नदी के तेज बहाव से हो रहे कटाव से कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर हाईवे बदहाल हो गया है। मस्तूरा से ताला बाजार से वन चौकी तक हाईवे का तीन सौ मीटर से अधिक हिस्सा भू-धंसाव से बदहाल हो चुका है।

अब ताला बाजार में हाईवे का 70 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। हाईवे बाधित होने से तुंगनाथ घाटी के उषाड़ा, पापड़ी, बरंगाली, मक्कू समेत 10 कई गांवों का तहसील मुख्यालय ऊखीमठ व जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से सीधा संपर्क कट गया है।