Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

बद्रीनाथ-यमुनोत्री में 4 यात्रियों की मौत, 150 से पार पहुंची यात्रा में मृतकों की संख्या

चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी चार लोगों की जान चली गई। 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, बद्रीनाथ में दो और यमुनोत्री धाम में भी दो यात्रियों की जान गई है। वहीं, अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 157 पहुंच गई है।

केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की जान
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 73 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बद्रीनाथ में 38, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री धाम में 29 यात्रियों की मौत हुई है।