Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा है गंगा का जल स्तर, श्रद्धालुओं को हो रही है परेशानी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जल स्तर हर गुजरते घंटे के साथ बढ़ता जा रहा है। दशाश्वमेध घाट के पुजारियों के मुताबिक ऊंचे इलाकों में लगातार बारिश की वजह से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

लगातार बढ़ते जल स्तर की वजह से श्रद्धालुओं को अनुष्ठान और पूजा करने में परेशानी हो रही है। बढ़ते जल की वजह से एनडीआरएफ के जवान और पुलिस के अधिकारी लोगों से गंगा में न जाने की अपील कर रहे हैं। 

घाट के पुजारी किशन शुक्ला ने कहा, "किनारे जितना भी मंदिर है, सब डूब चुके हैं, सब घाटों का संपर्क एक-दूसरे घाटों से टूट चुका है। यहां पर जितना घाट है, सब डूब गया है। आप एक घाट से दूसरे घाट अब नहीं जा सकते। जब बाढ़ खत्म होता है, तो आप 84 घाट पूरा पैदल घूम सकते हैं, लेकिन बाढ़ आ गया, अभी और आगे जाएगा।"