Breaking News

हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा     |   'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM     |   दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |  

समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047: समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान

Uttar Pradesh: समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047-समृधि का शताब्दी पर्व महाभियान के अतर्गत दिनांक 04 नवम्बर, 2025 तक 75 जनपदों में नोडल अधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों द्वारा भ्रमण कर विभिन्न लक्षित समूहों-छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयं सेवी संगठन, श्रमिक संघटन, मीडिया एवं आम जनमानस के साथ विगत 8 वर्षों से प्रदेश की विकास यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई तथा विकास हेतु रोड मैप पर चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया गया।

आम जनमानस की राय एवं सुझाव प्राप्त करने हेतु विकसित पोर्टल samarthuttarpradesh.up.gov.in पर अब तक कुल 7,299,281 फीडबैक प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 5,793,313 सुझाव ग्रामीण क्षेत्रों से और 1,505,970 सुझाव नगरीय क्षेत्रों से आए हैं। इनमें 3,602,013 सुझाव आयु वर्ग 31 वर्ष से कम, 33,54,671 सुझाव 31-60 वर्ष के आयु वर्ग, तथा 3,42.600 सुझाव 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग से प्राप्त हुए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सुझावों का विवरण निम्न प्रकार है:- कृषि-1,930,824, पशुधन एवं डेरी-293,597, इंडस्ट्री-272,147, आईटी एवं टेक-205,805, पर्यटन-137,398, ग्रामीण विकास-1,416,784, इन्फ्रा 66,054, संतुलित विकास-101.434, समाज कल्याण-562,905, नगरीय एवं स्वास्थ्य-496,505, शिक्षा क्षेत्र-1,642,240 तथा सुरक्षा सम्बंधित 173.592 सुझाव मिले हैं। जनपदों के अनुसार फीडबैक में टॉप पांच में जौनपुर (742,932), संभल (689,573), गाजीपुर (337,716), हरदोई (221,265) और प्रतापगढ़ (181,476) शामिल है। वहीं बॉटम पाँच में इटावा (25,265), बलिया (35,809), हापुर (36,395), ललितपुर (36,416) और मुज़फ्फरनगर (36,469), से न्यूनतम फीडबैक प्राप्त हुए हैं।

महोबा से योगेश नायक का सुझाव है कि "कृषि और ग्रामीण विकास किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर सिंचाई प्रणाली और सोलर पंप का उपयोग करने का सुझाव देना। छोटे किसानों के लिए बेहतर कोल्ड स्टोरेज की सुविधाएँ और डिजिटल मंडी प्रणाली स्थापित करना। पशुपालन, मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों में लगे किसानों के लिए बीमा योजनाएँ शुरू करना।

फतेहपुर से प्रशान्त कुमार के अनुसार "2047 तक विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का सपना तभी साकार होगा जब शिक्षा और कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। नई शिक्षा नीति के अनुरूप आधुनिक तकनीकी शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और शोध आधारित अध्ययन छात्रों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएंगे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में समान अवसर देकर हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना आवश्यक है। साथ ही कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाकर स्वरोजगार और उद्य‌मिता की दिशा में प्रेरित करेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, कृषि तकनीक, स्वास्थ्य सेवाओं और आईटी जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण से उत्तर प्रदेश आर्थिक शक्ति बनेगा। जब हर नागरिक शिक्षित, कुशल और आत्मनिर्भर होगा, तब 2047 तक विकसित भारत और 'विकसित उत्तर प्रदेश का तक्ष्य वास्तविकता में बदल सकेगा।

कुशीनगर से आदित्य मिश्र का सुझाव है कि "न्यायिक सुधारः फास्ट ट्रैक कोर्ट, एआई-सहायता प्राप्त केस प्रबंधन, डिजिटल रिकॉर्ड पुलिस सुधारः सामुदायिक पुलिसिंग, फोरेंसिक तकनीक अपनाना, डेटा संचालित निगरानी शिक्षा सुधारः योग्यता-आधारित पाठ्यक्रम, व्यावसायिक प्रशिक्षण, उद्योग साझेदारी स्वास्थ्य सुधारः सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज, टेलीमेडिसिन विस्तार, एआई-आधारित निदान भूमि सुधारः पारदर्शी भूमि रिकॉर्ड (ब्लॉकचेन), सरलीकृत अधिग्रहण, भूमि पूलिंग कृषि सुधारः किसान उत्पादक संगठन, एमएसपी पारदर्शिता, डायरेक्ट-टू-मार्केट सिस्टम कर सुधारः सरलीकृत राज्य कर, स्टार्टअप और हरित उद्योगों के लिए प्रोत्साहन बिजली क्षेत्र सुधारः स्मार्ट ग्रिड, वितरण का निजीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा अधिदेश शहरी सुधारः एकीकृत शहर नियोजन, बड़े पैमाने पर पारगमन फोकस, किफायती आवास नीतियां जल प्रबंधन सुधारः नदी कायाकल्प, वर्षा जल संचयन, आधुनिक सिंचाई औद्योगिक सुधारः व्यापार करने में आसानी, क्लस्टर-आधारित विनिर्माण केंद्र श्रम सुधारः लचीले श्रम कानून, कौशल कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा कवरेज पर्यावरण सुधारः सख्त उत्सर्जन मानक, हरित बुनियादी ढांचा, अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र ।"

फरुखाबाद से रजत गुप्ता के अनुसार 'किसी भी गांव शहर या जिता को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को रोजगार सबसे जरूरी है जैसे की आप हरियाणा तमिलनाडु गुजरात में कंपनियां है हीरो मोटरसाइकिल मारुति सुजुकी एक तमाम बड़ी-बड़ी कंपनी आप अपने उत्तर प्रदेश में लेकर आई सर जिससे कि युवाओं को रोजगार और देश की उन्नति में उत्तर प्रदेश अपना अलग योगदान देगा जब रोजगार होगा तो अपराध भी काम होगा सर जैसे कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और उत्तर प्रदेश का औद्योगिक घराना कानपुर सबसे अच्छी जगह है जो उत्तर प्रदेश युवाओं को नई उमंग और उन्हें सपना उजागर करेगी कर एक बार आप कानपुर लखनऊ में बड़ी-बड़ी कंपनियों को बुलाएँ।"

इस महाभियान के सम्बन्ध में जनसामान्य को जागरूक एवं सहभागी बनाने हेतु नगर निगम, नगर पालिका नगर पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न विशेष बैठकें, सम्मेलन एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

प्रदेश के समस्त नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में विशेष बैठकें एवं सम्मेलन/गोष्ठियाँ आयोजित किये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त अभी तक 65 जिला पंचायतों में सम्मेलन/गोष्ठियों और 62 जिला पंचायतों में विशेष बैठकें एवं 815 क्षेत्र पंचायतों में सम्मेलन/गोष्ठियों और 821 क्षेत्र पंचायतों में विशेष बैठके सम्पन्न हुई हैं। इसके अतिरिका प्रदेश की 51,828 ग्राम पंचायतों के सार पर भी विशेष बेठकों का सफल आयोजन किया गया है।

इन आयोजनों के माध्यम से रथानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभागों के बीच संवाद सम्पर्क को और अधिक सशक्त किया गया है। मुख्यमंत्री के विजन समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047: समृधि का शताब्दी पर्व महाभियान के अनुरूप प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक के आधार पर विजन डाक्यूमेंट्स के निर्माण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा यह प्रक्रिया निरंतर गतिशीलता के साथ जारी है।

प्रदेश सरकार का यह प्रयास सामूहिक भागीदारी एवं समन्वित विकास को सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।