Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मेरठ में हापुड़ रोड पर चला पीला पंजा, अवैध निर्माण को लेकर MDA का बड़ा अभियान

मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की टीम ने बुधवार को हापुड़ रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। हापुड़ रोड पर अवैध तरीके से बने मकान, दुकान और गोदामों को टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। मौके पर काफी भीड़ भी जमा हो गई।

आपको बता दे एमडीए उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में अवैध निर्माण के खिलाफ मेरठ में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को टीम हापुड़ रोड पर पहुंची। यहां लोहिया नगर में पीएसी बटालियन के सामने रूप से बनाए गए मकानों, दुकानों और गोदाम को मेरठ विकास प्राधिकरण के बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। एमडीए की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान लोगों जमकर हंगामा किया। पुलिस की सख्ती के कारण लोगों को पीछे हटना पड़ा।

वहीं इस दौरान मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम के साथ लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। एमडीए के प्रभारी अधिकारी अर्पित यादव ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि सरकारी जमीन पर कई लोगों ने कब्जा कर वहां अवैध रूप से दुकान, मकान और गोदाम बना लिए हैं। ध्वस्तीकरण करने से पहले नोटिस भी दिया गया था, लेकिन लोगों ने जमीन को खाली नहीं किया। जिस कारण ध्वस्तीकरण अभियान चलाना पड़ा।