Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

यूपी के सहारनपुर में तालाब की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान

सहारनपुर के नकुड तहसील के गांव ढायकी में तालाब की सफाई न होने के कारण गांव की गलियां तालाब बन गई है. हल्की सी बरसात में ही घरों तक पानी पहुंच जाता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

गांव वालों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है अगर बरसात ज्यादा हो जाए तो पानी घर में घुस जाता है और अब आगे गंदे पानी से बीमारियों का भी खतरा बढ़ता जा रहा है गांव प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है लोगों ने प्रशासन से पानी की निकासी के समाधान की अपील की है.