Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

दूषित पानी पीने से ग्रामीण हुए डायरिया का शिकार

कौशांबी ज़िले के सिराथू तहसील अंतर्गत केसरिया गांव में डायरिया के प्रकोप से लोग परेशान है। यह पर 25 से अधिक लोग डायरिया से बीमार है। बताया जा रहा है कि गांव में जलनिगम द्वारा लगाई गई पाइपलाइन टूटने के चलते ग्रमीण दूषित पानी पीने को मजबूर है। आशंका है कि इसी पानी को पीने से ग्रामीण डायरिया के शिकार हुए है। गांव मे डायरिया फैलाने की सूचना से स्वस्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी पर स्वस्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कैंप लगाया और बीमार लोगो की जांच की और दवाइयों का वितरण भी कराया। वही जलनिगम द्वारा सप्लाई का पानी पीने को मना किया गया। ग्रमीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पाइपलाइन नहीं ठीक की गई है। अगर समय रहते पाइपलाइन ठीक हो जाती तो लोग बीमारी का शिकार नही होते।