Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिया एसपी और एएसपी का किया तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिया एसपी और एएसपी का तबादला किया। इसके अलावा डीएसपी को निलंबित कर दिया गया। बलिया में बिहार सीमा से लगे नरही थाना में ट्रक ड्राइवरों की शिकायत के बाद ये कार्रवाई हुई। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले दिन में छापा मारा गया और पुलिस के दो जवानों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। 

बताया गया कि डीएसपी सदर, नरही थाने के एसएचओ और पुलिस चौकी प्रभारी की संपत्तियों की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। बयान में कहा गया है कि बिहार सीमा पर पुलिस कर्मचारियों के गाड़ियों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ सख्त कार्रवाई की। 

शिकायत मिलने पर बलिया के एसपी देव रंजन वर्मा और एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का तबादला कर उन्हें वेटिंग लिस्ट में डाल दिया गया है। डीएसपी सदर शुभ सूचित को निलंबित कर दिया गया है।