दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर आज आम आदमी पार्टी का रामपुर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने मॉक जेल में बंद होकर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और मॉक जेल के अंदर से ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोपा। उनकी मांग थी कि अरविंद केजरीवाल को रिहा किया जाए वह बे गुनाह है। आज आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम था जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी पदाधिकारी और तमाम कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में मौजूद थे। वही धरना प्रदर्शन के बाद प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा,, भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार इंडिया गठबंधन के नेताओं को टारगेट कर रही है ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है जो लोग जनहित के मुद्दे उठाते हैं सड़क से लेकर संसद तक उन लोगों को जेल में बंद कर दिया जाता है और जो लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं वह सभी लोग मोदी और अमित शाह के साथ गलबईय्या कर रहे हैं यह इस बात के संकेत है कि मोदी सरकार की अब बुनियाद हिल चुकी है अब किसी भी दिन आपको रात को पता चलेगा के भाजपा की सरकार है और सुबह को आप उठएंगे तो पता चलेगा कि इंडिया गठबंधन की सरकार है।
इस मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा,, भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार इंडिया गठबंधन के नेताओं को टारगेट कर रही है ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है जो लोग जनहित के मुद्दे उठाते हैं सड़क से लेकर संसद तक उन लोगों को जेल में बंद कर दिया जाता है और जो लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं वे लोग मोदी और अमित शाह के साथ गलबईय्या कर रहे हैं इसी को लेकर आज आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन की तमाम साथियों ने पूरे देश में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया था आज दिल्ली के जंतर मंतर पर इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन की रिहाई की मांग कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में इस धरना प्रदर्शन को अनाउंस करके कार्यक्रम हुआ है और रामपुर के अंदर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी की मैन लीडरशिप, तमाम कार्यकर्ता और नेता इस धरना प्रदर्शन के अंदर निकालकर आए हैं और सड़कों पर उतरे हैं इस 50 डिग्री टेंपरेचर के अंदर सर से लेकर एडी तक पसीना बहा रहे हैं यह इस बात के संकेत है कि मोदी सरकार के अब बुनियाद हिल चुकी है अब किसी भी दिन आपको रात को पता चलेगा के भाजपा की सरकार है और सुबह को आप उठएंगे तो पता चलेगा कि इंडिया की सरकार है यह मैसेज किसी भी दिन आपको आ सकता है जो जुल्म मोदी सरकार कर रही है वह बंद होना चाहिए। फैसल लाला ने कहा आज हमने मॉक जेल का कार्यक्रम का आयोजन किया है मॉक जेल के अंदर से हमने उप जिलाधिकारी के माध्यम से यह ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम भेजा है और यह मांग की है कि अरविंद केजरीवाल जी को तुरंत सम्मान से रिहा किया जाए।
आजम खान भी जेल में है उनको लेकर आवाज नहीं उठाई इस सवाल पर फैसल लाला ने कहा,, आजम खान का अभी स्पष्ट नहीं है कि वह किस और है अभी जो लोकसभा का चुनाव हुआ है उन्होंने और उनके नेताओं ने अपने ही प्रत्याशी का बहिष्कार किया था और बसपा का चुनाव खुलकर लड़ाया इस संबंध में मैं बहुत ज्यादा नहीं जानता लेकिन जो अखिलेश यादव जी हैं अगर आप इस संबंध में उनसे बात करेंगे तो वह बहुत बेहतर बताएंगे लेकिन मुझे लगता है कहीं ना कहीं पीड़ा उन लोगों को भी है जिन लोगों ने उनको एक लंबी पहचान यहां पर दी है आज जब जरूरत थी आजम खान की और उनके लोगों की अभी जो लोकसभा चुनाव गुजारा है तो उन्होंने खुलकर विरोध किया यह बात अच्छी नहीं है और रहा सवाल उनकी रिहाई का तो व्यक्तिगत होने के नाते में दुआ करता हूं कि आजम खान साहब भी जल्द से जल्द जेल से बाहर आए और उनके परिवार भी अमन चैन सुकून के साथ रामपुर के अंदर रहे।