Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में डाला वोट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में अपना वोट डाला। बीजेपी ने एक्टर से नेता बने रवि किशन को तीसरी बार गोरखपुर से एसपी की काजल निषाद के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो एक भोजपुरी अभिनेता भी हैं।

उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी गुट इंडिया के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। आम चुनाव के आखिरी और सातवें फेज में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी समेत तेरह लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रहा है।

जिन संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रहा है,  उनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (एससी), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर और रॉबर्ट्सगंज (एससी) शामिल हैं।