Breaking News

बिहार: सद्भाव यात्रा निकालेंगे निशांत कुमार, 3 मई से शुरू होगी यात्रा     |   गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, 15 में से 10 नगर निगम में हासिल की जीत     |   कर्नाटक: मंत्रिमंडल विस्तार की अनुमति के लिए 6 मई के आसपास दिल्ली आ सकते हैं CM सिद्धारमैया     |   कर्नाटक: मंत्री सतीश और मंत्री महादेवप्पा ने खड़गे से की मुलाकात, राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों पर की चर्चा     |   इंडोनेशिया के जकार्ता में भीषण ट्रेन हादसा, 4 की मौत, कई घायल     |  

उत्तर प्रदेश विधानसभा उप-चुनाव: अलीगढ़ जिले की खैर सीट का क्या है समीकरण?

उत्तर प्रदेश में उपचुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. जहां तारीखों की एलान के बाद अब सभी दल रणनीति पर मंथन में जुट गए हैं. 10 में से 9 सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका हैं और इन 9 सीटों में से एक सीट अलीगढ़ जिले की खैर विधानसभा सीट भी है, जहां से बीजेपी के अनूप प्रधान वाल्मिकी विधायक थे. हाथरस लोकसभा सीट जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और ये सीट खाली हो गई. बीजेपी नेताओं को भरोसा है कि पार्टी न सिर्फ खैर में, बल्कि यूपी की आठ विधानसभा सीट में जीतेगी. चुनाव आयोग ने मंगलवार को उप-चुनावों का ऐलान किया है. 

बीजेपी नेता सत्यपाल मलिक ने दावा किया कि बीजेपी ज्यादातर सीटों को जीतेगी. बीजेपी के नेताओं को भरोसा है कि योगी और मोदी के नेतृत्व में जो काम हुए हैं उससे जनता संतुष्ट है. राजनैतिक जानकारों का कहना है कि गठबंधन का लिहाज करते हुए समाजवादी पार्टी खैर सीट कांग्रेस को दे सकती है. पिछले चुनावों में ये सीट एसपी के लिए कमजोर साबित हुई थी. खैर के वोटरों के लिए मुख्य चुनावी मुद्दों में रोजगार सबसे बढ़ा मुद्दा है. यहां लोगों को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ता है. और दूसरा है ट्रैफिक की परेशानी. इलाके में जाम की अक्सर बहुत बुरी हालत रहती है लोग घंटो-घंटो जाम में फसे रहते हैं. 

हरियाणा की जीत ने बीजेपी को दिया बूस्टर डोज   
लोकसभा चुनावों में बीजेपी को जो झटका लगा उसके बात से ही लगातार बीजेपी में मंथन का दौर जारी है. लेकिन इस बीच हरियाणा की जीत ने बीजेपी का उत्साह बढ़ा दिया है. लोकसभा चुनाव से मायूस बीजेपी को एक बूस्टर डोज देने का काम हरियाणा की जीत ने किया है जिसके बात अब तमाम अन्य राज्यों को लेकर भी बीजेपी के जीत के लिए हौसले बुलंद हैं. तो वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद एसपी ने उत्तर प्रदेश की 10 में से छह विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस उपचुनाव में पांच सीट मांग रही है और यहीं पर पेंच फसता हुआ नजर आ रहा है, हरियाणा में कांग्रेस की हार के बीत सपा कांग्रेस को लेकर ज्यादा भरोस करती नजर नहीं आ रही है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे. मिल्कीपुर सीट के लिए उप-चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.