Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

फिरोजाबाद में ट्रक और बाइक में टक्कर, 3 भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुधवार रात एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। 

फिरोजाबाद के एसपी सिटी सर्वेश कुमार का कहना है कि बनवारा गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान विकास, सत्यबीर और रामू के रूप में हुई है। ये लोग इंद्राई के रहने वाले हैं। 

उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर फरार है और उसको पकड़ने के प्रयास जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।