Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

अचानक बिगड़ी एक परिवार के आधा दर्जन लोगों की हालत...दो मासूमों की मौत, सामने आई ये वजह

जनपद कानपुर देहात में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक परिवार के आधा दर्जन लोग अचानक बीमार हो गए। जिसके बाद दो मासूम की मौत हो गई। वहीं एक मासूम सहित दो लोगों की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है और उनके स्वास्थ्य की पल-पल की निगरानी रखी जा रही है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी लाव लश्कर के साथ गांव और अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे हैं।

जनपद कानपुर देहात के रूरा के गहोलिया गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित करीब आधा दर्जन लोगों की अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसमे दो मासूम की मौत हो गई। वहीं एक मासूम की भी हालत गंभीर होने पर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यही नहीं बच्चों की मां का अकबरपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा जबकि दादी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

गहोलिया गांव निवासी मजदूर रमेश कुमार ने बताया कि हम मजदूरी करने का काम करते है। अचानक घर में 60 वर्षीय मां केशकली, 28 वर्षीय पत्नी पूजा देवी, 11 वर्षीय पुत्री अंजली, सात वर्षीय पुत्र सत्यम व चार वर्षीय पुत्री विद्या की तबियत बिगड़ गई। वही पत्नी की हालत गंभीर होने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान मासूम विद्या की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही मौत हो गई। इसके बाद अंजली व सत्यम की भी हालत बिगड़ने पर सरकारी एंबुलेंस से परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां गेट पर ही अंजली की सांसें थम गईं।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही जिले के जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मासूम का हाल-चाल जाना और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं एडीएम प्रशासन और सीएमओ स्वास्थ्य टीम के साथ गहोलिया गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एहतियात के तौर पर घर के बाकी चार सदस्यों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर पल-पल की निगरानी रखे हुए हैं।