Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशासन में सख्ती, एसएसपी ने सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

मुजफ्फरपुर में कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एसएसपी सुशील कुमार ने कड़ी कार्रवाई की है। बालू और शराब माफियाओं से साठ-गांठ तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुहिम चलाते हुए तीन पदाधिकारियों समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सोमवार को सरैया थाने का औचक निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने कई पंजी, केस डेयरी और विभिन्न दस्तावेजों की जांच की और लंबित मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध शराब और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का भी आदेश दिया। इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है।