Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

वाराणसी में धूप से बचाव के लिए खास इंतजाम, प्रमुख चौराहों पर हरे रंग के छाएदार शेड बनाए

Uttar Pradesh: देश के दूसरे हिस्सों की तरह उत्तर प्रदेश का वाराणसी भी भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां नगर निगम ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रमुख चौराहों पर हरे रंग के छाएदार शेड बनाए हैं। अधिकारियों ने शेड बनाने के लिए भारी ट्रैफिक वाली व्यस्त जगहों की पहचान की है।

लोगों ने प्रशासन के इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करते समय छाएदार जगह उन्हें तेज धूप से बचाते हैं। हाल-फिलहाल में तापमान में कमी के आसार नहीं हैं। इसे देखते हुए शहर में दूसरी जगहों पर भी छाएदार शेड लगाने की योजना बनाई जा रही है।