Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

मेरठ: धरती-आसमान दोनों ओर से बढ़ाई सुरक्षा, कांवड़ यात्रा पर ड्रोन से पहरा

मेरठ में कांवड़ यात्रा पर ड्रोन से पहरा दिया जा रहा है। धरती के साथ आसमान से कांवड़ यात्रा पर नजर रखी जा रही है। पूरी सुरक्षा और शांति के साथ कांवड़ यात्रा संपन्न हो इसलिए पुलिस द्वारा ड्रोन से कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया जा रहा है। अब कांवड़ियों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। उसके साथ ही पुलिस, प्रशासन और सतर्क हो गया है। सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया है। शनिवार को मेरठ में दौराला टोल से लेकर मोदीपुरम और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे तक अलग-अलग जगहों पर ड्रोन उड़ाकर कांवड़ यात्रा की चैकिंग की गई है। शाम को आईजी नचिकेता झा स्वयं कांवड़ रूट पर निरीक्षण करने पहुंचे।

जहां  उनके साथ एसएसपी, एसपी यातायात और एसपी सिटी भी पहुंचे। अफसरों ने कंट्रोल रूम के जरिए कांवड़ रूट को चैक किया। वहीं कांवड़ रूट पर ड्रोन उड़ाया गया है। नियमित रूप से ड्रोन के जरिए कांवड़ यात्रा का निरीक्षण किया जाएगा। कांवड़ मार्ग पर पुलिसकर्मियों, आरएएफ से लेकर एटीएस तैनात है। कहीं कुछ गड़बड़ न हो और पूरी यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न हो जाए। वहीं आसमान में ड्रोन पहरेदारी करेगा।

वही कांवड़ प्रभारी और एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि 6 सुपर जोन, 22 जोन और 63 सेक्टर में पूरे शहर को कांवड़ के मद्देनजर बांटा गया है। हर 200 मीटर पर पुलिस और यातायात पुलिस का जवान मुस्तैद किया गया है। ड्रोन से निगरानी हो रही है। जनता और कांवड़िया किसी को भी परेशानी न हो इसको पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शिविरों की भी लगातार चैकिंग हो रही है।