Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP: अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, प्रशासन अलर्ट पर

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा कि जलस्तर हर दो घंटे में एक सेमी बढ़ रहा है। दोपहर एक बजे जलस्तर 98.820 सेमी रिकार्ड किया गया, जो खतरे के निशान से नौ सेमी ऊपर है।

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण मरयू नदी का जलस्तर बढ़ा है। हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तैयारी कर रहा है।

केन्द्रीय जल आयोग बलराम ने बताया "जी हां, इस समय सरयू का जल स्तर 92.820 सेमी है, जो रात से बढ़ रहा है। अभी तो जल स्तर धीमा हो गया है। हर दो घंटे में एक सेंटीमीटर बढ़ जा रहा है। खतरे के निशान से नौ सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। हम लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासन को सूचित कर रहे हैं।अब प्रशासन अपने हिसाब से फैसला लेगा।''