Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

संभल जामा मस्जिद विवाद मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुना सकता है अपना फैसला

इलाहाबाद हाई कोर्ट आज, 19 मई को संभल की शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद से जुड़ा अहम फैसला सुनाएगा. यह फैसला दोपहर 2 बजे जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल पीठ द्वारा सुनाया जाएगा। मामला मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल सिविल रिवीजन याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने सिविल कोर्ट के सर्वे आदेश को चुनौती दी थी. मस्जिद कमेटी की ओर से दाखिल याचिका पर हाई कोर्ट में 13 मई को सुनवाई हुई थी. सुनवाई पूरी होने के बाद हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. मस्जिद कमेटी ने कोर्ट में मामले की पोषणीयता पर सवाल उठाते हुए सर्वे पर रोक की मांग की थी. आज आने वाला निर्णय यह तय करेगा कि मस्जिद परिसर में हरिहर मंदिर की खोज के लिए सर्वे किया जाएगा या नहीं.

मंदिर और मस्जिद के दोनों पक्षों यह पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगर फैसला पक्ष में नहीं आता, तो वे सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे. ऐसे में हाईकोर्ट के फैसले के बाद मामले की संवेदनशीलता और कानूनी जटिलता और बढ़ सकती है. ऐसे में हाई कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वह दोनों पक्षों के आगे की दिशा तय करेगा. 24 नवंबर 2024 को संभल के शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. इसके बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था.