Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

SP-RLD ने लोकसभा गठबंधन की घोषणा की, 'एक्स' पर पोस्ट कर दी जानकारी

Lucknow: समाजवादी पार्टी (एसपी) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की शुक्रवार को औपचारिक घोषणा की और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया। एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए गठबंधन की घोषणा की। अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई। जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं।" 

‘एक्स’ पर अखिलेश के ट्वीट को दोबारा पोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा,"राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें।" जयंत चौधरी ने इसके साथ ही अपने पोस्ट के साथ तस्वीरें भी डाली जिसमें वे और अखिलेश यादव हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं।

आरएलडी प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरएलडी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दुबे से जब ये पूछा गया कि आरएलडी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगा तो उन्होंने इस संबंध में विस्तार से कुछ नहीं बताया।