Breaking News

सुबह 9 बजे तक बंगाल में 18.76%, तमिलनाडु में 17.69% मतदान     |   ईरान के खिलाफ नाकाबंदी के तहत 31 जहाजों को वापस लौया: अमेरिकी सेना सेंट्रल कमांड     |   ईरान-US संघर्ष के बीच ट्रंप प्रशासन ने नेवी सेक्रेटरी जॉन सी फेलन को पद से हटाया     |   सुबह 11 बजे तक पश्चिम बंगाल में 41.11 फीसदी, तमिलनाडु में 37.56 प्रतिशत वोटिंग हुई     |   उत्तराखंड: विधि-विधान के साथ आज खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट     |  

RSS प्रमुख मोहन भागवत आज से दो दिन के मथुरा दौरे पर

संघ प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत आज तीन दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद की गई है।आरएसएस प्रमुख का काफिला आज सुबह साढ़े 11 बजे के करीब दिल्ली से सीधा गऊग्राम परखम पहुंचा। तीन दिन तक वह परखम में ही प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग व अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनसे मिलने के लिए आसपास के जिलों से संघ के पदाधिकारी बुधवार से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। 

संघ प्रमुख के आगमन के चलते प्रशासन ने आगरा-मथुरा हाईवे पर बाद चौकी से लेकर परखम तक रूट डायवर्जन किया है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। संघ प्रमुख की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। ग्राम परखम जाने वाले रास्तों पर जगह जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं, यहां 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही गऊग्राम तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी किया गया।