Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

मेरठ में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, ट्रक चालक हुआ फरार

मेरठ में एक ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक पलट गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो मेरठ के किला परीक्षितगढ़ के मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है ट्रक गिरने से बिजली के खंभे भी वहां गिर गए गनीमत रही की उसे समय बिजली नहीं आ रही थी और बड़ा हादसा होने से बच गया ट्रक चालक कूद कर फरार हो गया।

दरअसल बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर को यह हादसा हुआ जब मेरठ के किठौर की ओर से गन्ने लेकर एक ट्रक मवाना चीनी मिल की तरफ जा रहा था। ट्रक में ओवरलोड गन्ना भरा हुआ था जब ट्रक किला परीक्षितगढ़ के मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो ओवरलोड होने के चलते ट्रक एक तरफ को झुकता चला गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया , बताया जा रहा है कि ट्रक का चालक ट्रक से कूद कर फरार हो गया। ट्रक पलटने के बाद बिजली के खंबे पर जा गिरा। जिससे खंभे भी टूट गए बताया जा रहा है कि उसे समय गनीमत रही की बिजली नहीं आ रही थी इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया ट्रक पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा