Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोजर, अकबरनगर में जमींदोज किए 1200 से ज्यादा अवैध निर्माण

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अकबरनगर में कुकरैल नदी के तट पर बनी अवैध इमारतों को गिराने का काम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि बुलडोजर समेत भारी मशीनों का इस्तेमाल कर करीब 1,169 अवैध आवासीय संपत्तियों और 100 से अधिक व्यावसायिक संपत्तियों को गिराया गया। 24.5 एकड़ जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पिछले साल दिसंबर में काम शुरू हुआ था। 

इलाके में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के धार्मिक स्थलों समेत 1,320 से अधिक अवैध संरचनाओं को गिराया गया है। एलडीए अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को करीब 100 इमारतों को गिराया गया और अब मलबा हटाने का काम शुरू किया जाएगा। 

अकबरनगर में रहने वाले जिन परिवारों के घर गिरे हैं, उन्हें शहर के दूसरे हिस्से में पीएम आवास योजना के तहत वैकल्पिक आवास मुहैया कराया गया है। अकबरनगर के 1,800 से अधिक परिवारों को आवास मिल चुका है। राज्य सरकार ने इलाके में इको-टूरिज्म हब विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।