Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

Operation Sindoor: उत्तर प्रदेश में आज से भाजपा की तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में आज से भाजपा की तिरंगा यात्रा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेता बुधवार यानी 14 मई को लखनऊ में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे जो 23 मई तक प्रदेश भर में निकाली जाएगी। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर और भारत की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। प्रदेश में भी ''ऑपरेशन सिंदूर'' की सफलता का जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए भाजपा बुधवार से तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ तिरंगा यात्रा को अपने आवास पांच कालिदास मार्ग से रवाना करेंगे।

यह यात्रा 1090 चौराहे तक जाएगी। तिरंगा यात्रा प्रदेश भर में 23 मई तक अलग-अलग स्थानों से निकाली जाएगी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भारतीय सेना के पराक्रम को पूरे प्रदेश में फैलाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हमारे सभी कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों से गांवों, कस्बों और शहरों में जाएंगे। अभियान में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रमुख सामाजिक हस्तियां भी शामिल होंगी। अभियान के दौरान ''आपरेशन सिंदूर'' और भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए इसके महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ होने के बाद भाजपा 15 मई गुरुवार को महानगरों में यह यात्रा निकालेगी। इसके बाद 16 व 17 मई को जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के पराक्रम के बारे में जनता को बताएगी। 18 से 23 मई के बीच विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिए भाजपा सभी ब्लॉकों व ग्रामों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।