Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP: बलिया में पिकअप वैन-ट्रक की टक्कर में स्टूडेंट की मौत, 14 घायल

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना क्षेत्र में शनिवार सुबह पिकअप वैन के खड़े ट्रक से टकरा जाने से स्टूडेंट की मौत हो गई और 14 स्टूडेंट्स घायल हो गए।

बलिया के एसपी विक्रांत वीर ने कहा, "देखिए ये थाना फेफना क्षेत्र की घटना है। वहीं पिकअप से बच्चे जा रहे थे और पिकअप थी, वो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें अभी मिली सूचना में 15 बच्चे घायल हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें एक बच्चे की मृत्यु हो गई है और दो बच्चों को बीएचयू के लिए रेफर किया जा रहा है और ड्राइवर भी मौके पर घायल हो गया है, उसे भी हॉस्पिटल लाया गया है।"

प्रशासन ने बताया कि मृत स्टूडेंट की पहचान 16 साल के यश प्रताप सिंह के रूप में हुई है।