Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

नोएडा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

नोएडा के थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में एसजेएम अस्पताल के पास एनएच 24 पर एक दुखद हादसा हुआ। मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी, मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

थाना सेक्टर 63 में एसजेएम अस्पताल के पास एन एच 24 पर मोटर साइकिल सवार पति-पत्नी अनुज और मोनिका मंदिर से पूजा करके वापस आ रहे थे तभी टियागो कार ने उन्हें टक्कर मारी, मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई, अनुज को घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।