Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

नरेंद्र खजूरी बने एससी-एसटी आयोग के सदस्य, रालोद नेता को आयोग में स्थान मिलने से खुशी

रालोद नेता नरेन्द्र खजूरी को SC-ST आयोग का सदस्य बनाया गया है। मेरठ के रहने वाले नरेंद्र खजूरी पुराने रालोद नेता है। लंबे समय से रालोद के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं। नरेंद्र खजूरी जयंत चौधरी के करीबियों में माने जाते हैं। वर्तमान में रालोद के एससी, एसटी के पश्चिमी यूपी अध्यक्ष हें। 

आपको बता दे राजनीति के साथ लगातार समाजसेवा में भी सक्रिय रहे हैं। समाज के साथ मिलकर वह मृतपर्याय नदियों को बचाने की मुहिम में शामिल रहे हैं। काली नदी को साफ बनाने में भी नरेंद्र खजूरी ने लंबा अभियान चलाया था। 

वहीं रालोद नेता को आयोग का सदस्य बनाए जाने से पार्टी के पदाधिकारियों में खुशी है। अंदरखाने भाजपाइयों में तमाम चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लगातार रालोद को मिलती तवज्जो को देखते हुए अब भाजपाइयों की नाराजगी का पारा उछाल मार रहा है। लंबे समय से पार्टी के कामों में सक्रिय अनुसूचित जाति के नेताओं को छोड़कर पार्टी हाईकमान ने दूसरे दल से आए नेता को प्राथमिकता दी है।