Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

वाराणसी: मुस्लिम जुमे की नमाज के लिए ज्ञानवापी पहुंचे, आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा

Varanasi: अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी के बंद के ऐलान के बीच मुसलमानों ने शुक्रवार की नमाज के लिए ज्ञानवापी पहुंचना शुरू कर दिया। शुक्रवार को बंद के ऐलान के बाद वाराणसी के मुस्लिम इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। ये बंद वाराणसी कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ बुलाया गया है, जिसमें हिंदुओं को मस्जिद के तहखाने में मूर्तियों के सामने पूजा करने की अनुमति दी गई।

पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और इलाकों में भारी सुरक्षा तैनाती की गई। बुधवार की रात ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में पूजा की गई। ऐसा कहा जाता है कि ये प्रथा तीन दशक पहले बंद कर दी गई थी।

गुरुवार को ज्ञानवापी प्रबंधन समिति ने जिला अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए तत्काल सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के समिति को इलाहाबाद हाई कोर्ट जाने के लिए कहने पर उसने वहां अर्जी दायर की।