Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

दिव्यांगजनों को सशक्त बना रही यूपी की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना, आत्मनिर्भरता से साथ जीवन हुआ बेहतर

Uttar Pradesh: दिव्यांगजनों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और ट्राईसाइकिल योजना असर दिखा रही है। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके तहत 2025-26 में 37 करोड़ रुपये की लागत से 15,000 रुपये तक के सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। साथ ही मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की संख्या बढ़ाने के लिए दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी जारी की गई है।

रायबरेली के रहने वाले अशोक कुमार छोटी सी दुकान चलाते हैं। लेकिन उनका एक्सीडेंट में एक पैर कट गया था, जिसके चलते उन्हें अपनी आजीविका चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने के बाद, उनका कारोबार और तेजी से चल पड़ा है।  

रायबरेली की ही रहने वाली जूही परवीन घर में ही सिलाई का काम करती हैं। लेकिन पैरों में परेशानी की वजह से कहीं भी आने - जाने में उन्हें काफी दिक्कत होती थी। जूही परवीन को ट्राई साइकिल योजना का लाभ मिला, जिससे अब वो आसानी से बाहर जाकर अपने सारे काम कर पाती हैं।  

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज प्रदेश के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भरता की नई पहचान मिली है।  सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर दिव्यांगजन अपनी जिंदगी को सशक्त और बेहतर बना रहे हैं।