Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

बाराबंकी में उपद्रवियों ने देवी दुर्गा की मूर्ति में की तोड़ फोड़

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक प्राचीन मंदिर में उपद्रवियों ने देवी दुर्गा की मूर्ति में तोड़-फोड़ की।

इस घटना से गांव के लोग काफी गुस्से में हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होंने हालात को संभालने की कोशिश की।

हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए।

लोगों ने बताया कि मूर्ति में पहले भी तोड़-फोड़ की गई थी। उनके मुताबिक मंदिर परिसर में शौचालय बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर में पूजा-पाठ के बाद नई मूर्ति लगाई गई है।