Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

वाराणसी के कई घाट गंगा में डूबे, सैलानियों की आमद में कमी के आसार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई घाट डूब गए हैं, जिसका असर रोजमर्रे के कामकाज पर पड़ा है। हाल में नदी में पानी कम हुआ था। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। पानी फिर से बढ़ने पर वे चिंतित हैं। उन्हें डर है कि इससे सैलानियों और श्रद्धालुओं की आमद कम हो जाएगी, जो घाटों के किनारे रहने वाले कई लोगों की आजीविका का मुख्य जरिया हैं।

लोगों को लगता है कि नदी का पानी पूरे मानसून बढ़ता रहेगा और मानसून खत्म होने में कम से कम एक महीना और है। गंगा के बढ़ते स्तर को देखकर प्रशासन ने आम लोगों और सैलानियों को सतर्क रहने और सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने की हिदायत दी है।