Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

महंत राजू दास ने सपा नेता पर साधा निशाना, स्वामी प्रसाद मौर्या को बताया एक्सीडेंटल हिन्दू

अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को 'एक्सीडेंटल हिंदू' बताया। महंत राजू दास मौर्य की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म एक धोखा है।

पीटीआई वीडियो से बात करते हुए महंत राजू दास ने मौर्य को दूसरे धर्मों पर इसी तरह की टिप्पणी करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, "जब से वो अखिलेश यादव के साथ हैं, तब से ऐसे बयान दे रहे हैं। ये बेहद निंदनीय और आहत करने वाला है। मुझे लगता है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पूरी तरह से पागल हो गए हैं।"