Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

कानपुर में डॉग अटैक पर रोकथाम की तैयारी, कुत्ते के दो बार काटने पर होगी सजा

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में अगर कोई कुत्ता बार-बार काटता है तो उसे 'उम्रकैद' हो सकती है। जो कुत्ते बार-बार काटते हुए पाए जाएंगे, उन्हें बाकी जिंदगी के लिए एक परिसर में बंद कर दिया जाएगा। कोई भी कुत्ता जो लोगों को दो या ज्यादा बार लोगों को काटेगा, उसे एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर में जिंदगी भर के लिए बंद रखा जाएगा।

इस नियम में पालतू कुत्ते भी शामिल हैं। यूपी सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किये थे कि अगर कोई कुत्ता किसी को काटता है, तो उसे 10 दिनों के लिए एबीसी सेंटर भेजा जाएगा और फिर छोड़ दिया जाएगा। कुत्तों पर नजर रखी जाएगी और अगर वे फिर से लोगों को काटते हुए पाए जाते हैं, तो उन्हें वापस एबीसी सेंटर भेज दिया जाएगा और इस बार ये हमेशा के लिए होगा।