Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

नगर निगम के अफसरों पर भड़के लक्ष्मीकांत वाजपेयी, बोले- लिखकर दो आज थाने लेकर जाऊंगा

मेरठ नगर निगम में भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार को अचानक पहुंच गए। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में चल रहे खेल को लेकर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने काफी नाराजगी जताई। अफसरों से उन्होंने कहा कि आज साथ लेकर जाऊंगा या थाने में जाऊंगा या थाने वो जाएंगे, कहा आज मैं बिल्कुल भी छोड़ने के मूड में नहीं हूं किसी को भी। कहा कि अनीस नामक कर्मचारी को एक कागज दिया है, उसे कागज दिए 20 मिनट हो गए। लेकिन अब तक उसने कागज की हिस्ट्री नहीं चैक की है, कंप्यूटर में देखकर आधार कार्ड नंबर फीड करके डॉक्यूमेंट की डिटेल निकालना है लेकिन उसको भी देखने में कर्मचारी आनाकानी कर रहे हैं।
 
वहीं मौके पर अपर नगरायुक्त से उनकी बहस भी हुई। अफसर को डांटते हुए अपर नगरायुक्त से कहा कि आप मुझे लिखकर दो कि ये मेरा काम नहीं है मेरे बस का काम नहीं है मैं लेकर जाऊंगा। काफी देर तक मौके पर बहस होती रही। 

आपको बता दें कि दो दिन पहले नगर निगम में एक फौजी अपनी बेटी के जन्म प्रमाणपत्र में कुछ करेक्शन कराने आया था। लेकिन निगम के कर्मचारियों ने उसका काम करने के बजाय उसे गिरा गिराकर पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया था। फौजी ने पूरे मामले की शिकायत की थी। इस बात पर भड़कते हुए लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि एक फौजी का काम भी नगर निगम के अफसर, कर्मचारी नहीं कर रहे। फौजी जो देश की सीमा कर रहा है उसका काम करने में भी तुम्हें जोर पड़ता है। उससे भी भ्रष्टाचार करना है। कहा कि ये योगी, मोदी की सरकार है यहां ये भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। 

6 महीने से लटका आवेदन 2 मिनट में बना प्रमाणपत्र
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि मेरे सामने एक व्यक्ति ने कहा कि वो पिछले 6 महीने से जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहा है। निगम दफ्तर में छह महीने से उसका आवेदन पेंडिंग में हैं। जब मैंने अफसरों से इसका जिक्र किया तो तुरंत 2 मिनट में उसका सर्टिफिकेट का प्रिंट निकालकर दे दिया। अगर मैं नहीं कहता तो उसे ये लोग और टरकाते रहते या उससे कागज बनाने का पैसा वसूलते।