Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

कानपुर: भीषण गर्मी से हेड कांस्टेबल की तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

कानपुर नगर में तैनात हेड कांस्टेबल बृज किशोर सिंह कीकानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में मौत हो गई।

वो कानपुर पुलिस लाइन से तीन दिन की छुट्टी लेकर दोपहर अपने घर झांसी के समथर जा रहे थे। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पास पहुंचते ही उनकी हालत बिगड़ी और वो बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर पानी के छींटे मारे और उन्हें पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर केपीएम अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ऐसा माना जा रहा है कि कांस्टेबल की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत की वजह का पता चल सके। साथ ही थाना हरबंश मोहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर मामले की जांच कर रही है।