Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

मेरठ: अरुण गोविल के लिए दरोगा को प्रचार करना पड़ा महंगा, एसएसपी ने किया निलंबित

मेरठ में एक थाना टीपी नगर में तैनात दरोगा का फोटो वायरल हुआ इसमें वह भाजपा का पटका गले में डाले हैं और आरोप है कि वह बीजेपी के प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए प्रचार कर रहे थे। फोटो संज्ञान में आने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और जांच की जा रही है। 

दरअसल, पूरा मामला तीन दिन पहले का बताया जा रहा है कि जब मेरठ के भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए प्रचार कर रहे लोग टीपी नगर थाना क्षेत्र में पहुंचे। जहां ईरा मॉल चौकी पर दरोगा हरीश कुमार गंगवार एक सिपाही हरी ओम के साथ बैठे थे। दरोगा हरीश कुमार गंगवार का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें आरोप है कि उन्होंने भी बीजेपी का पटका का गले में डाला और बीजेपी के प्रत्याशी का प्रचार किया, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया गया है और इस पूरे मामले की जांच को द्वारा संतोष कुमार को सौंप गई है।

वहीं बताया जा रहा है की तीन दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी का एक जुलूस निकल रहा था। वहां भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे और दरोगा जी के गले में पटका डाल दिया और फोटो खींच लिया बाद में वो फोटो वायरल हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है की वीडियो के आधार पर दरोगा को निलंबित किया गया है। 

वहीं इस मामले में मेरठ के क्षेत्र अधिकारी ब्रह्मपुरी संतोष कुमार ने बताया कि हरीश कुमार गंगवार नाम के दरोगा और साथ में जो सिपाही था दोनों को निलंबित किया गया है, जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा