Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

राज्य महिला आयोग में पश्चिम की 6 महिलाएं, मेरठ से 3, बिजनौर से 2 और सहारनपुर से 1 को वरीयता

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में पश्चिमी यूपी की महिलाओं को खासी तवज्जो मिली है। आयोग में वेस्ट यूपी से 6 बड़े चेहरों को स्थान दिया गया है। भाजपा ने अपने सहयोगी घटक दल रालोद कोटे से भी डॉ. मनीषा अहलावत को आयोग का सदस्य बनाया है। पश्चिमी यूपी से 5 महिलाओं में 3 महिलाएं मेरठ से शामिल हैं। वही मेरठ से डॉ. हिमानी अग्रवाल, मनीषा अहलावत और मीनाक्षी भराला को आयोग में सदस्य नियुक्त किया गया है।
 
आपको बता दे लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार ने आयोग, बोर्ड और प्राधिकरण के रिक्त पदों को भरने की कसरत तेज कर दी है। मंगलवार को 25 सदस्यीय प्रदेश महिला आयोग की घोषणा कर दी गई। मेरठ की मीनाक्षी भराला और डा. हिमानी अग्रवाल को भाजपा के कोटे से सदस्य नियुक्त किया गया। डॉ. हिमानी को लेकर वैश्य और डॉक्टर दोनों कोटे पूरे किए। जबकि मनीषा अहलावत को रालोद के कोटे से स्थान दिया गया है। मीनाक्षी भराला और मनीषा अहलावत जाट कोटे से हैं। बिजनौर की दो और सहारनपुर की एक महिला सदस्य को टीम में स्थान मिला है। ब्रज क्षेत्र की बबिता चौहान आयोग की अध्यक्ष होंगी।

आपको बता दे महिला आयोग में शामिल मेरठ की तीनों महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। 2005 से राजनीति में सक्रिय पल्लवपुरम निवासी मीनाक्षी भराला राजनीति विज्ञान में पीएचडी हैं। वो 2011 और 2016 में जिला पंचायत सदस्य रहने के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री भी रही हैं। 2024 में नोएडा विधानसभा की प्रभारी रहीं मीनाक्षी भाजपा के कई अन्य मिशनों से जुड़ी रही हैं। उनका नाम आयोग के लिए लंबे समय से चर्चा में था। 2017 में भाजपा में शामिल हुईं डा. हिमानी अग्रवाल ने अलीगढ़ मुस्लिम मेडिकल कालेज से एमडी रेडियोलोजी की पढ़ाई की है। वर्तमान में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय संयोजक हैं। उनकी मां डा. सरोजिनी अग्रवाल दो बार विधान परिषद सदस्य रह चुकी हैं। कई सामाजिक एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़ी डा. हिमानी आइएमए में भी अहम पदों पर रही हैं।

जहां भाजपा की प्रदेश सरकार आयोगों में भी रालोद को पूरी तवज्जो दे रही है। अनुसूचित एवं पिछड़ा आयोग के बाद अब महिला आयोग में रालोद की मनीषा अहलावत को जगह मिली है। जार्जिया विश्विविद्यालय अटलांटा से एमबीए की पढ़ाई कर चुकीं मनीषा के पास सामाजिक एवं आर्थिक क्षेत्र में काम करने का 25 साल का अनुभव है। मनीषा के पिता चंद्रवीर सिंह 2007 से 2012 तक सरधना से विधायक रहे। वो 2022 में कैंट विधानसभा से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं, बिजनौर से अवनि सिंह और संगीता जैन, जबकि सहारनपुर से सपना कश्यप को भी आयोग में स्थान मिला है।