Breaking News

जेम्स-डायमंड, फार्मा और मेड-इन-इंडिया स्मार्टफोन पर 0% शुल्क लगेगा- पीयूष गोयल     |   '30 ट्रिलियन डॉलर का अमेरिकी बाजार भारतीय निर्यातकों के लिए खुला', बोले पीयूष गोयल     |   BMC में BJP की रितु तावड़े होंगी मेयर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला डिप्टी मेयर का पद     |   दिल्ली: जनकपुरी हादसे में सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति गिरफ्तार     |   अफगानिस्तान ने मस्जिद हमले पर पाकिस्तान का दावा खारिज किया     |  

यूपी में IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से प्रभावी हो चुका है। प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 27 जून तक बारिश हो सकती है। हालांकि, 22 और 23 जून को प्रदेश में मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 22 जून को प्रदेश के पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में लगभग स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान दोनों हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही कहीं-कहीं पर बादल गरजने एवं बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

मौसम विभाग में मानसून के बढ़ते प्रभाव के बीच बारिश का दायरा बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान सोनभद्र के घोरावल में सबसे अधिक 136 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, श्रावस्ती में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 शहरों में रविवार से सोमवार के बीच बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में गरज चमक के साथ आंधी चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, कानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा आदि इलाकों में बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में आम लोगों को सतर्क और सावधान रहने की हिदायत जारी की है। बारिश और बिजली के दौरान बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। इसके अलावा जर्जर और कच्चे मकानों से भी दूर रहने को कहा गया है।