Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा

यूपी सरकार ने सोमवार देर रात 9 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग में तैनात भूपेंद्र चौधरी को आयुक्त, खाद एवं रसद विभाग बनाया गया है। इसी तरह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर हीरालाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां बनाया गया है। सचिव रेरा प्रमोद कुमार उपाध्याय आयुक्त गन्ना एवं चीनी के पद पर भेजा गया है। जबकि गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को दो माह के अवकाश पर जाने की वजह से प्रतीक्षारत कर दिया गया है। 

गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ बनाया गया है। बी. चंद्रकला को सचिव पंचायती राज बनाया गया है। उनके पास महिला कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज विभाग बनाया गया है। सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के स्टेट नोडल अफसर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।