Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

भीषण गर्मी को लेकर पुलिस कमिश्नरेट की मानवीय पहल, सभी थानों और चौकिया में लगाए ठंडे प्याऊ

नोएडा: इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और हीट वेव के चलते लोगों का बाहर निकलना बहाल कर रहा है। अब इसको लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर बढ़ती गर्मी व हीट वेव के दृष्टिगत थानों व चौकियों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं, आमजन व राहगीरों के लिए थाने व चौकियों के बाहर ठण्डे प्याउ की नि:शुल्क जल की व्यवस्था की गई है।

जिसमें सभी लोगों के लिए पीने का ठंडा व स्वच्छ पानी हर समय उपलब्ध रहेगा। बढ़ती गर्मी के कारण कई लोगो ,राहगीरों को पीने का पानी समय से न मिलने के कारण उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है ,इसको देखते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सभी थानों व चौकियों के बाहर पीने के ठंडे व स्वच्छ जल की व्यवस्था कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 28 थानों व 120 चौकियो पर यह व्यवस्था की गई है। जिससे आमजन को राहत मिल सके।

नोएडा पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वो स्वयं को हीट वेव से बचाएं, सीधी धूप के संपर्क में न आए, लगातार वाहन, एसी व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न चलाए व अपने शरीर को कपड़े से ढक्कर ही बाहर निकलें जिससे वह स्वयं को सुरक्षित रख सके और हीट वेव से बचे रहे।

गौरतलब है कि इस समय भीषण गर्मी और हीट वेव के चलते काफी लोगों की मौत हो चुकी है, इसी गर्मी को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में एतिहात के तौर पर यह कदम उठाए गए हैं।