Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

इटावा में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में गई 4 जानें

इटावा एनएच 19 पर खड़े ट्रक में पीछे से बेकाबू तेज रफ्तारअर्टिगा कार घुसी, एक ही परिवार के एक महिला समेत 4 की मौके पर ही मौत हो गए वहीं 3 लोग घायल हो गए। 

सभी लोग दिल्ली से हमीरपुर जा रहे थे। सुबह के वक्त ड्राइवर को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जाकर घुस गई, कार में सवार 7 लोगों में से एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 1 महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मौके पर पहुंची इकदिल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों को उपचार के एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया है। इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के एनएच 19 पर राज रिशोर्ट के सामने घटना हुई है।