Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP: नोएडा में हादसे के बाद फ्लाईओवर के पिलर पर फंसी लड़की, पुलिस ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के सेक्टर 20 थाना के तहत नोएडा सेक्टर 25 के पास स्कूटी सवार लड़की अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद एलिवेटेड रोड के खंभे पर जा गिरी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौैके पर पहुंची और उसने लड़की के साथ उसे बचाने का प्रयास कर रहे दो लोगों को भी बचाया। तीनो को रेस्क्यू करने के बाद पुलिस तीनों को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया।

नोएडा के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने कहा, "एक लड़की जो कि अपनी स्कूटी से सेक्टर 18 से सेक्टर 62 की ओर जा रही थी और उसका उसी एलिवेटेड रोड पर एक चार पहिया गाड़ी थी। वो स्पीड में थे। लड़की ने उसे देखते हुए अपनी स्कूटी में ब्रेक लगाया। जैसे की अभी तक ज्ञात हुआ है और उसमें वो लड़की दुर्घटनाग्रस्त हुई और उसके बाद वो एलिवेटेड रोड के पिलर के फाउंडेशन पर वो लड़की गिर गई थी।"

मौके पर मौजूद एक शख्स ने कहा, " वो बोल रहा है कि ऊपर से एक्सीडेंट होकर वो नीचे अटक गई थी और नीचे गिरती तो वो कम से कम खत्म ही हो जाता। उपर में ही अटक गया। आधा घंटा के बाद पुलिस वाला आया और उसे उतारकर अस्पताल ले गया।"