Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

UP: दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण कार हादसा, चार लोगों की मौत

Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को कार और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के पंचेड़ा बाईपास के पास सुबह हुई इस सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने संवाददाताओं को बताया, "सात लोग अपनी कार से अलीगढ़ से औली जा रहे थे,रास्ते में ये कार ट्रक से टकरा गई।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रतन (45), भोला (30), जुगल (30) और अतुल (26) के रूप में हुई है। ये सभी अलीगढ़ जिले से थे। 

अधिकारी ने बताया कि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।