Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

UP: लखीमपुर खीरी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दुर्घटना में चार युवकों की मौत

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में रकेहटी कस्बे के पास एक कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान निघासन कोतवाली क्षेत्र के चौधरीपुरवा गांव निवासी संजय (24), रजनीश (19), लवकुश (23) और साइकिल ‘मैकेनिक’ अंसार के रूप में हुई है। 

उसने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान दिग्विजय, अरुण और रवि के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि संजय, रजनीश, लवकुश, दिग्विजय, अरुण और रवि बुधवार रात निघासन में एक पार्टी में शामिल होने के बाद कार से घर वापस जा रहे थे लेकिन तभी रकेहटी कस्बे के पास निघासन-ढखेरवा मार्ग पर उनकी कार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। 

उसने बताया कि इस दुर्घटना में संजय, रजनीश और लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई और साइकिल की मरम्मत कर रहा एक साइकिल ‘मैकेनिक’ भी घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में घायल हुए तीन अन्य लोगों को अस्पताल पहुंचाया।