Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

UP: बारिश से कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात, लोग परेशान, अधिकारी चौकस

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर नाले जाम हैं। इससे नालों का पानी सड़कों पर और यहां तक कि घरों में भी घुस गया है। लगातार बारिश से जौनपुर में सड़कें पूरी डूबी हुई हैं। पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा। लोगों की शिकायत है कि परेशानियों से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के अधिकारी कुछ नहीं कर रहे।

घरों में पानी घुस जाने से वहां रहने वाले परेशान हैं। गाजीपुर में गंगा नदी उफान पर है। कई घाट पानी में डूब गए हैं। सावन का अंतिम सोमवार आने को है। इस दौरान गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की आमद बढ़ने के आसार हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय कर रहा है।

अमेठी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे चारों ओर पानी भर गया है। इसका असर रोजमर्रे की जिंदगी पर पड़ा है। बारिश से बदहाली सड़कों पर दिख रही है। नाले जाम हैं, जिससे कई जगहों पर पानी सड़कों पर आ गया है।

बाढ़ वाली जगहों पर बचाव और राहत काम चल रहे हैं। एनडीआरएफ की टीमें लगातार पानी में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं। कर्मचारी लाइफ जैकेट और सेफ्टी गियर पहन कर पानी भरे इलाकों से लोगों को निकाल रहे हैं। अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही सफाई और राहत के काम किए जा रहे हैं।